Home » News Update » तेनुघाट —- तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि दिनांक 27/12 /2025 को तेनुघाट डैम के पास से

तेनुघाट —- तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि दिनांक 27/12 /2025 को तेनुघाट डैम के पास से

तेनुघाट —- तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि दिनांक 27/12 /2025 को तेनुघाट डैम के पास स एक काला रंग का पैशन प्रो चोरी हो गया था। इस बारे में मोटरसाइकिल के मालिक के द्वारा तेनुघाट ओपी में एक आवेदन ललपनिया कोड़वाटांड निवासी मनोज केवट के द्वारा दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद गोमिया थाना कांड संख्या 125/2025 दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के अगुवाई में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति गोमिया थाना अंतर्गत साडम बाजार टांड़ निवासी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसके निशान देही पर मोटरसाइकिल नंबर JH 09 AG 8647 को बरामद किया गया। छापामारी दल में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, पु अ नि तेनुघाट ओपी मनोज तिर्की और कुलदीप कुमार राम तथा गांधी नगर पु अ नि श्रीकांत दर्वे सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal