गोमिया: कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार एनबीडब्ल्यू (Non-Bailable Warrant) अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तेनुघाट जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों में
सूरज गोप — आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी
बबलू कमार — एनबीडब्ल्यू वारंटी
बताया गया कि दोनों अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कथारा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेजने का आदेश दिया गया।
थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
