Home » News Update » क्षत्रिय परिवार गोमियाँ बोकारो समिति का अस्थायी गठन।

क्षत्रिय परिवार गोमियाँ बोकारो समिति का अस्थायी गठन।

प्राचार्य बबलू कुमार सिंह बने संरक्षक, आकाश लाल सिंह को अध्यक्ष पद का दायित्व

गोमियाँ: तेनुघाट 03 नंबर अंतर्गत तेनु डैम के काला पहाड़ तट पर बुधवार 07 जनवरी को आयोजित क्षत्रिय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम के दौरान हुई बैठक में सर्वसम्मति से क्षत्रिय परिवार गोमियाँ–बोकारो समिति का अस्थायी गठन किया गया। बैठक में तेनुघाट इंटर कॉलेज के प्राचार्य बबलू कुमार सिंह को समिति का संरक्षक तथा जिप सदस्य आकाश लाल सिंह को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।

समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विनोद कर्ण एवं विवेक विशाल सिंह, सचिव के रूप में रॉकी सिंह, उपसचिव के रूप में मनोज सिंह एवं विष्णु लाल सिंह, कोषाध्यक्ष के रूप में सहदेव सिंह तथा उप-कोषाध्यक्ष के रूप में विनय सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

सलाहकार मंडल में पवन सिंह, सूरजलाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, रामभरत सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप नाथदेव (मुन्ना सिंह), मनोरंजन सिंह, सुमन कुमार सिंह एवं अनिल नाथदेव को शामिल किया गया।

वहीं शिव शंकर सिंह को प्र.मीडिया प्रभारी,बिरेन्द्र सिंह को मीडिया प्रभारी तथा शिवम सिंह,अमित नाथदेव एवं लखेन्द्र सिंह को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से रजिस्टर में हस्ताक्षर कराते हुए उन्हें समिति का सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, संगठनात्मक मजबूती एवं सकारात्मक सामाजिक सोच को सुदृढ़ करना रहा। वक्ताओं ने युवाओं से नशा, तामसी प्रवृत्तियों एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश लाल सिंह (साड़म), रूपेश सिंह देव (देवीपुर), सुमन नाथ देव एवं मनोज सिंह (देवीपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयास से समाज के विभिन्न गांवों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।

साड़म, होंसिर, देवीपुर, गोमियाँ, महलीबाँध, नैनाटांड़, बगदा, रकुआ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से क्षत्रिय समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान समिति अस्थायी है। आगे की कार्ययोजना एवं स्थायी समिति के गठन पर 31 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के अवसर पर पुनः बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal