Home » News Update » बाइक चोर को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस।

बाइक चोर को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस।

कथारा: कथारा बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा मोड़ पर बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। शनिवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बाइक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया और उसे बोकारो थर्मल पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित बाइक मालिक संतोष मल्लाह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 1:13 बजे उनके घर के दरवाजे के सामने खड़ी पैशन प्रो बाइक (नंबर JH01 EA 4839) की चोरी कर ली गई। शनिवार सुबह जब उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो बाइक चोरी की पूरी घटना साफ तौर पर रिकॉर्ड मिली।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संतोष मल्लाह ने तत्काल इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना को दी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी झिरकी बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना के एसआई बैजुन मरांडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए। इस संबंध में एसआई बैजुन मरांडी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की सक्रियता से चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal