मो शहबान
चतरा: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कारी नौशाद आलम ने शनिवार को चतरा उपायुक्त कीर्ति श्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डीसी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के अवसर पर नौशाद आलम ने लावालौंग क्षेत्र के कठेली महुआ मोड़ से नावाडीह सिलदाग तक सड़क निर्माण को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद के अंतर्गत स्वीकृत करने के लिए उपायुक्त की सराहना की और उन्हें बधाई दी। यह सड़क परियोजना स्थानीय ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन में सुगमता आएगी।
श्कारी नौशाद आलम, जो चतरा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं, ने इस मौके पर क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रशासन की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी परियोजनाएं स्थानीय स्तर पर विकास को गति प्रदान करती हैं।
उपायुक्त कीर्ति श्री ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
यह भेंट स्थानीय स्तर पर सकारात्मक संदेश देती है और विकास कार्यों में जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
