Home » News Update » झिरकी यादव टोला में विस्थापित बेरोजगार समिति की शाखा का गठन।

झिरकी यादव टोला में विस्थापित बेरोजगार समिति की शाखा का गठन।

गोमिया : सरहचिया पंचायत स्थित झिरकी यादव टोला में मंगलवार को विस्थापित बेरोजगार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार यादव ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से झिरकी यादव टोला में समिति की शाखा का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया गया। नवगठित शाखा समिति में प्रकाश यादव को अध्यक्ष, सुरेश यादव को सचिव, संतोष यादव को उपाध्यक्ष, रविन्द्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, मंटू यादव को कोषाध्यक्ष तथा अमित यादव को उपसचिव चुना गया।

इसके अलावा बैठक में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्थानीय विस्थापित एवं बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा एकजुट होकर संघर्ष को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समिति विस्थापितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके हक की लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal