बेरमो – अखिल भारतीय नई ट्रेड यूनियन बोकारो थर्मल शाखा इकाई की बैठक गोविंदपुर A पंचायत में हुई, जिसमें नाई समाज की कुरीतियों और समाज में आपसी मतभेद को दूर करने के उद्देश्य से चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय नाइट ट्रेड यूनियन की पुनर्गठन की गई, जिसमें नई कमिटी का गठन किया गया।
*नई कमिटी के पदाधिकारी:*
– अध्यक्ष: प्रफुल्ल ठाकुर
– सचिव: योगेंद्र ठाकुर
– कोषाध्यक्ष: महावीर ठाकुर
– संगठन सचिव: मुकेश शर्मा
– कार्यकारी अध्यक्ष: रंजीत ठाकुर
– संरक्षक: अनिल ठाकुर
बैठक में राष्ट्रीय नाई महासचिव सुरेश प्रसाद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा की आज नाइ समाज मे आज जो गलत फहमी हुआ या मानाद्वेष है ये कही ना कही हमारे समाज को कमजोर कर रहा है जो आने वाले समय मे बड़ा करण बन सकता है इसके लिए सभी को एक जुट रहने की आवश्यकता है l इस अवसर पर दीपक ठाकुर, मानिक ठाकुर, प्रभु ठाकुर, दोमन ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, सरजू ठाकुर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
