Home » News Update » गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के जरासंघ चौक के समीप गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ,त

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के जरासंघ चौक के समीप गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ,त

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के जरासंघ चौक के समीप गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ,त हो गई। इस हा,दसे से इलाके पूरे में शोक की लहर दौड़ गई। वंही मृ,तक की पहचान मुफ्फासिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव निवासी 46 वर्षीय मुकेश बर्मन उर्फ गुडडू बर्मन के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश बर्मन किसी आवश्यक कार्य से सिरसिया से टोटो के माध्यम से गिरिडीह आये थे और वापस जाने के क्रम में जरासंघ चौक के पास वे टोटो से उतरकर सड़क किनारे टॉयलेट करने के लिए उतरे । उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मा,र दी। बताया गया कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वंही घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस दौरान

हा,दसे की आवाज सुनकर और सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृ,त घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृ,तक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्हें मुकेश बर्मन की मौ,त की खबर मिली, अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों के अनुसार मुकेश बर्मन परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, इसी क्रम में मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक परिवार को संतावना दिए और इस दुख की घड़ी में सह परिवार को हिम्मत दिए , उसके बाद सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

बहरपुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal