Home » News Update » कचुआसोली पंचायत के मुखिया ने जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण

कचुआसोली पंचायत के मुखिया ने जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण

याकुब अंसारी,

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के कचुआसोली पंचायत मुखिया ने सरकारी योजनाओं को पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कचुआसोली पंचायत के गांव घोरपराहा के राय टोला और पहाड़ियां टोला के दर्जनों जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि इस कड़ाके को ठंड को देखते हुए 500 से अधिक वैसे परिवार को कंबल वितरण का निर्णय लिया हूं जो रात होने पर सुबह धूप निकलने का इंतजार करते हैं ताकि जरूरतमंद लोग ठंड से राहत मिलें।गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया ठंड की इस मौसम में मुखिया कुमार राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल कि इस पहल से पंचायत के लोगों में काफी राहत और खुशी देखी गई। मुखिया कुमार राजीव रंजन ने बताया कि सरकार की ओर से पंचायत को कंबल उपलब्ध कराया गया था। जो जरूरतमंदों की संख्या की तुलना में बहुत कम थे ऐसे में पंचायत के गरीब वृद्ध दिव्यांग और असहाय लोगों को ठंड से बचने के उद्देश्य से उन्होंने कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्या को समझाना और समय पर मदद करना उनका दायित्व है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विभिन्न गांव मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे। विशेष रूप से वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी गई कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। ग्रामीणों ने मुखिया को इस पहल की सराहना करते हुए कहां की जब सरकारी सहायता सीमित हो तब जनपद निधियां की ऐसी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनती है। मुखिया कुमार राजीव ने यह भी कहा कि ठंड के कारण कई गरीब परिवार गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि आगे भी जरूरत पड़ी तो वह पुणे वह अपने अस्तर से सहायता करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की ठंड को देखते हुए पंचायत में पर्याप्त मात्रा कंबल उपलब्ध कराएं ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal