Home » News Update » गिरिडीह परिवहन विभाग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, मोंगिया स्टील ने रक्तदाताओ को उपलब्ध कराया हेलमेट

गिरिडीह परिवहन विभाग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, मोंगिया स्टील ने रक्तदाताओ को उपलब्ध कराया हेलमेट

गिरिडीह: न्यू समाहरणालय में गिरिडीह परिवहन विभाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 105 यूनिट रक्त दान किया गया। मोंगिया समूह के सहयोग से आयोजित शिविर में इस दौरान करीब सौ रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। गौरतलब है की सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रतिदिन परिवहन विभाग गिरिडीह द्वारा नए-नए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी कड़ी में ‌परिवहन विभाग के थीम रक्तदान करो जीवन बचाओ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में, मोंगिया के सहयोग से हुए रक्तदान शिविर में हर एक रक्तदाता को मोंगिया के सीएमडी डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया हेलमेट भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान शिविर में युवाओ का उत्साह दिखा रक्तदान में, बड़े जोश के युवा रक्तदान करते नजर आए। इस दौरान गिरिडीह के डीसी तथा एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने भी रक्तदान किया, वंही मौके पर उप विकास आयुक्त, एडिशनल कलेक्टर गिरिडीह सहित कई अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें अपने हाथों से हेलमेट प्रदान कर सम्मानितकिया। इस मौके पर डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि जिले में खून कि बेहद कमी है. ऐसे में जिला परिवहन विभाग ने प्रयास किया कि लोगो को समय पर खून मिले. ऐसे में मोंगिया समूह के सीएमडी ने हर एक डोनर को एक हेलमेट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, ताकि बाइक चलाने वाले सुरक्षित गाड़ी चला सके. और खुद के साथ दूसरे का जीवन भी सुरक्षित कर सके। वही मोंगिया स्टील लिमिटेड के सीएमडी डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया ने परिवहन विभाग के इस कार्य की सराहना की तथा बताया कि यह निश्चित रॉक तौर पर सराहनी कदम है।इस दौरान इस सिविल को सफल बनाने मेंडीटीओ कार्यालय के अनूप कुमार, नगमा, बालेश्वर वर्मा समेत रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार डॉक्टर सोहेल मदन विश्वकर्मा सहित कर्मियों का भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal