Home » News Update » कोनार डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का ऐतिहासिक ट्रायल, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

कोनार डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का ऐतिहासिक ट्रायल, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

बेरमो / कोनार डैम में पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। डीवीसी के अध्यक्ष एस. सुरेश कुमार के आशीर्वाद एवं कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के अथक प्रयासों से एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं जेट स्की राइडिंग का सफल ट्रायल आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, एसपी हजारीबाग अंजनी अंजन, कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह एवं सीएसआर के सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ट्रायल के उपरांत उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि “कोनार की धरती पर पूर्वी क्षेत्र में इस तरह के साहसिक खेलों को देखकर अत्यंत खुशी हो रही है। ट्रायल की सफलता से इस क्षेत्र में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।” यह पहल हजारीबाग को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कोनार डैम को एडवेंचर टूरिज्म और वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal