Home » News Update » आम्रपाली शिवपुर रेलवे साइडिंग कोल ट्रांसपोर्टिंग जमीन संबंधित विस्थापित भू- रैयतो का बैठक संपन्न।

आम्रपाली शिवपुर रेलवे साइडिंग कोल ट्रांसपोर्टिंग जमीन संबंधित विस्थापित भू- रैयतो का बैठक संपन्न।

टंडवा:आम्रपाली/चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित गांव ग्राम होन्हे के भू-रैयतो का बैठक हुआ जिसका अध्यक्षता स्थानीय मुखिया किशुन राम ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम्रपाली से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क में जमीन संबंधित। बैठक में भू-रैयतों को एक शब्द में निर्णय लिया गया कि आम्रपाली से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क में निजी जमीन जो 1.17 किलोमीटर है उक्त जमीन का क्षतिपूर्ति का के लिए सर्वसमिति से 31 सदस्य का एक समिति बनाया गया। तथा 1.17 किलोमीटर के अलावा जो जमीन सेक्शन 11 के अधिग्रहण है जिसमें नौकरी मुआवजा सीसीएल के द्वारा नहीं नहीं दिया गया है। उक्त जमीन अभिलंब नौकरी मुआवजा भुगतान किया जाए। वही मुकेश यादव द्वारा बताया गया की आम्रपाली से शिवपुर रेलवे साइडिंग कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क में सेक्शन 11 के अधिग्रहण जो जमीनें गया है उस जमीन पर सीसीएल द्वारा नौकरी मुआवजा जब तक नहीं दिया जाता है तब तक उसे जमीन का क्षतिपूर्ति दिया जाए। मौके पर उपस्थित कैलाश यादव,सिकंदर यादव, आशेश्वर यादव,बरन भुइया, चंद्रदेव यादव,आदित्य यादव,प्रेम यादव,केदार यादव,जगतू गंझू, करूं गंझू,दिनेश यादव,राजेंद्र यादव,मुना सिंह,भोला यादव, अनिल कुमार,रामंडन यादव, अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal