बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में सनातन रक्षा संघ की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सूरज सिंह और संचालन भूपेन कुमार भारत एवं धन्यवाद ज्ञापन राजदेव सिंह ने किया। बैठक में संगठन के प्रति सभी ने अपनी अपनी राय दी। संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए। इस पर विचार विमर्श किया गया। वहीं कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक निर्णय लिया गया। जिसका प्रारूप जल्द ही जमीन पर लाने की योजना बनाई गई। एवं सनातन को मूल्य रूप में लाने के लिए प्रयास करेंगे एवं वास्तविकता से लोगों को परिचित कराएंगे। इसके बाद एक अस्थाई कमेटी की गठन की गई जिसमें अध्यक्ष हरे राम यादव, सचिन वकील चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार बरनवाल, संयुक्त सचिव विनोद कुमार साव, उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, राजू चेल, सह सचिव सोनू कुमार, विनीत कुमार मुंडा, मीडिया प्रभारी राजेश सागर, सूरज सिंह और सलाहकार विद्युत विश्वास को रखा गया हैं।
बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,
