सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बिल्डिंग कैपेसिटी प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय क्रिटिकल एवं क्रिएटिव थिंकिंग विषय पर इन हाउस प्रशिक्षण का समापन किया गया।प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रधानाचार्य आनंद कमल, रिसोर्स पर्सन द्वय मौसमी भद्रा, प्राचार्य एसपीएस एवं प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अजीत मिश्रा ने रिसोर्स पर्सन का परिचय कराते हुए विषय प्रवेश कराया।रिसार्स पर्सन द्वय के द्वारा अपनी विषय वस्तु को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रतिभागियों के साथ साझा किया,जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उमंग और उत्साह से प्रशिक्षण को पूरा किया।मौसमी भद्रा ने कहा कि क्रिटिकल थिंकिंग केवल एक कौशल नहीं बल्कि जीवन जीने की सोच है।एक आलोचनात्मक चिंतक समाज में परिवर्तन का वाहक होता है।यही वह कौशल है जो 21वीं सदी के हर सफल व्यक्ति की पहचान बनेगा।


