Home » News Update » गिरिडीह के सिमरियाधोडा में हुए मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

गिरिडीह के सिमरियाधोडा में हुए मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि सिमरियाघौडा उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास गली मे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके शरीर पर धारदार हथियार का कई जख्म है। उक्त सूचना के सत्यापन उपरांत पता चला की उक्त शव छोटु दास, उम्र 30 वर्ष पिता स्व० राजू दास पता हेठलापीठ, थाना-मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीह का है। इस संबंध में मृतक की पत्नी धनेश्वरी देवी के फर्दबयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 335/24 06.11.24, धारा-103 (1) 118/61 (2) बीएनएस के अन्तर्गत कुल 09 नामजद लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया। वंही घटना के सूचना प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, गिरिडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस गठित टीम द्वारा गहराई से जॉच किया गया तो यह पाया गया की उक्त नामजद कुल 09 लोगो के विरुद्ध कोई साक्ष्य नही पाया गया। इस दौरान अनुसंधान में मानवीय एवं तकनीकि सहयोग से पेशेवर तरिके से साक्ष्य के आधार पर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त रहबर अंसारी उर्फ छोटु उर्फ छोटे, उम्र 25 वर्ष पे० स्व० मो० रमजान अंसारी, साकिन-नुरी मस्जिद के पास, बरवाडीह, थाना- मुफ्फसिल, जिला- गिरिडीह को देवघर एवं शमीम अंसारी उर्फ अफसर उर्फ लंगडा पिता- समसुद्दीन अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष सा०- पीपराधौडा, बरवाडीह, दोनो थाना-मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीह को घर से गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी के उपरांत दोनो ने अपना-अपना अपराध स्वीकार करते हुए स्वीकारोक्ति बयान दिया तथा दोनो अभियुक्तो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। वंही गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी रहबर अंसारी उर्फ छोटु उर्फ छोटे, उम्र 25 वर्ष पे0 स्व० मो० रमजान अंसारी, साकिन-नुरी मस्जिद के पास, बरवाडीह, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह शमीम अंसारी उर्फ अफसर उर्फ लंगडा पिता- समसुद्दीन अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष सा0- पीपराधौडा, बरवाडीह, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह जप्त सामान घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल छापामारी दल के सदस्य श्याम किशोर महतो, पु०नि० सह थाना प्रभारी मु० थाना गिरिडीह पु०अ०नि० मुकेश कुमार पंडित, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह पु०अ०नि० संजय कुमार, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह पु०अ०नि० राम बचन राम, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह स०अ०नि० राहुल रंजन सिहं, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह आ0-1298 आदित्य कुमार मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह आ0-1058 बबुआ मण्डल मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह मुफ्फसिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे। गुप्ता से की जानकारी सीडीपीओ गिरिडीह चितवन ग्राम ने मुकस्सीर थाना सभा कक्ष में दी इस मौके पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal