रोटरी गिरिडीह द्वारा निःशुल्क नाक, कान एवं गला से संबंधित रोगों के ईलाज हेतु तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रोटरी नेत्र चिकित्सालय गिरिडीह में किया गया।
कैंप के पहले दिन कुल 120 लोगों का जांच कोलकाता से आए प्रसिद्ध कान नाक एवं गाल रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन रॉय चौधरी, डॉ ऋषभ गर्ग एवं अंजन दत्ता के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम द्वारा किया गया।
साथ ही ऑडियोमैट्री मशीन द्वारा लोगों के कान के बहरेपन की जाँच भी की गई।
आज दो लोगों का ऑपरेशन किया गया एवं कल ऑपरेशन हेतु 10 लोगों का चयन किया गया है।
इस कैंप के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी,कैंप संयोजक डॉ मो०आजाद , सुभाष घोष, अमित गुप्ता, रोहित जैन, विजय सिंह, नंदन दारूका, दिलीप जैन,हर्ष केडिया,तरनजीत सिंह,राजेंद्र बगड़िया,अमित डे, विकास बसईवाला, शरद रूंगटा, विकास बगड़िया, मनीष केडिया, प्रशांत बगड़िया,प्रदीप डालमिया,अजय जैन,अभिषेक जैन, डॉ विनय गुप्ता,जगजीत सिंह,भूपेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह इत्यादि का अहम योगदान रहा।
