Home » News Update » गिरिडीह में धूम-धाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती

गिरिडीह में धूम-धाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती

गिरिडीह में धूम-धाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शनिवार को जननायक कर्पूरी चौक में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके उपस्थित गण मान्य द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में सभी वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया था। देश में पहली बार पिछड़ों, महिलाओं और गरीब स्वर्णों को आरक्षण दिया था। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अत्यंत गरीब परिवार में में उन्होंने जन्म लिया था लेकिन संघर्ष और मेहनत के बल पर तीक्ष्ण प्रतिभा वाले कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, आजीवन विधायक या सांसद रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन के लिए वे अपने स्तर से पहल करेंगे। कर्पूरी ठाकुर चौक में एक चापानल और सोलर लाइट की शीघ्र व्यवस्था की जाएगी। वंही झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने गिरिडीह में कर्पूरी ठाकुर चौक का सौन्दर्यीकरण के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गरीबों, शोषितों पीड़ितों के पास आगे बढ़ने का एक मात्र विकल्प शिक्षा है। अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलायेंगे यह संकल्प लेकर यहां से जायें। झामुमो नेता दिलीप मंडल ने कहा कि पढ़ो और लड़ो नारा के साथ हमलोगों को आगे बढ़ना होगा। महिला नेत्री प्रमिला मेहरा और हीरा देवी ने कहा कि महिलाओं को भी हर कदम पर पुरूषों के साथ चलना होगा। जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे नन्दलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन होने से समाज आगे बढ़ेगा। वर्तमान में नाई जाति के लोग बंधुवा मजदूर बन कर काम कर रहे हैं। मंच का संचालन रामशंकर शर्मा और मुकेश ठाकुर ने किया। इससे पहले सभी अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी और याद किया। समारोह को नाथेश्वर ठाकुर, अनिल ठाकुर, माले नेता राजेश सिन्हा, मोनू सिंह, सुमित कुमार, रामजी यादव, ओमप्रकाश महतो, जय प्रकाश ठाकुर, रामेश्वर यादव, गणेश ठाकुर ने भी संबोधित किया।

जयंती समारोह में मोहनलाल शर्मा, गंगाधर ठाकुर, अर्जुन शर्मा, गौरीशंकर यादव, मनोज शर्मा, सुरेश ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा, रामप्रसाद ठाकुर, मुंशी ठाकुर, मुखिया जितेन्द्र शर्मा, बेंगाबाद के गणेश ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, अशोक शर्मा, सकलदेव शर्मा, दशरथ शर्मा, सहदेव ठाकुर, दिनेश्वर ठाकुर, ज्योति शर्मा, रोहित ठाकुर, दीपक ठाकुर, प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, संगीता देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, शीला देवी, किरण देवी, बेबी देवी, नीलम देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal