टंडवा/पत्थलगड़ा:शनिवार को सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने अपने विधायक निधि से पांच लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। ज्ञात हो कि नोनगांव के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक से यहां सामुदायिक भवन बनवाने की मांग रखी थी। जिसके बाद विधायक श्री दास ने अपने संज्ञान में लेते हुवे विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा किया व अनुशंसा के बाद शनिवार को उसका शिलान्यास होने का साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। मौके पर भाजपा नेता विजय दांगी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं समेत नोनगांव गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

