Home » News Update » चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कारी नौशाद आलम ने उपायुक्त कीर्तिश्री से की शिष्टाचार मुलाकात

चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कारी नौशाद आलम ने उपायुक्त कीर्तिश्री से की शिष्टाचार मुलाकात

उर्दू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति सहित कई विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

 

मो शाहबान

चतरा: चतरा उपायुक्त श्कीर्तिश्री से शनिवार को पूर्व चतरा लोकसभा प्रत्याशी कारी नौशाद आलम ने औपचारिक भेंट मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान कारी नौशाद आलम ने विशेष रूप से चतरा के उर्दू विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई उर्दू माध्यम के स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि उपलब्ध शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे प्रभावित स्कूलों के छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से इन स्कूलों में जल्द से जल्द उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति कराने की मांग की और इस समस्या के समाधान हेतु ध्यान आकर्षित किया।

उपायुकत के नेतृत्व में चतरा जिले में विकास की कई योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है, इसकी सराहना भी कारी नौशाद आलम ने की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के सक्रिय प्रयासों से जिले का समग्र विकास हो रहा है और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा है।

इस मौके पर मास्टर कौशर, मंजर आलम और जकी अहमद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal