राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को लेकर बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली निकाली…
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत गिरिडीह जिले में विभिन्न गतिविधियों/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं,इसी के निमित्त शुक्रवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर व अन्य अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया। यह बाइक रैली समाहरणालय भवन से बराकर पूल तक आयोजित किया गया,इसके अलावा नुक्कड़ नाटक एवं सड़क सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगो के बीच वाहन चलाने वक़्त यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई और लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का जिला वासियों को संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही और साथ ही वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है। रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।
