तेनुघाट —- तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत शनिवार 31 जनवरी को लगाया गया। उक्त मासिक लोक अदालत में दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो तथा दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद थे। उक्त बातों की जानकारी जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों के भीड़ को देखकर यह पता चलता है की लोक अदालत से लोग काफी खुश है और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। पूरे वर्ष में हजारों मामलों का निष्पादन लोक अदालत के द्वारा कराया गया।
वहीं 31 जनवरी को लगे लोक अदालत में 17 मामलों का निष्पादन और 6,86,000 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए।
