Home » News Update » पतरातू स्थित पीवीयूएनएल के पावर प्लांट में हुए एक हादसे की सूचना मिलते ही विधायक रोशन लाल चौधरी ने तत्काल….

पतरातू स्थित पीवीयूएनएल के पावर प्लांट में हुए एक हादसे की सूचना मिलते ही विधायक रोशन लाल चौधरी ने तत्काल….

पतरातू स्थित पीवीयूएनएल के पावर प्लांट में हुए एक हादसे की सूचना मिलते ही विधायक रोशन लाल चौधरी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिए।

हादसे में ACC-2 के डक्ट के इन-प्लेट सील में तकनीकी खराबी के कारण कुछ श्रमिकों को हल्की चोटें आई हैं। यह राहत की बात है कि सभी घायल श्रमिकों को समय पर प्राथमिक उपचार हेतु पीवीयूएन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद कुछ मजदूरों को छुट्टी दे दी गई अस्पताल पहुंचकर घायल मजदूरों का कुशल छेम जाना।सभी की स्थिति सामान्य है।

विधायक ने पीवीयूएनएल प्रबंधन और अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए और प्लांट का परिचालन मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही किया जाए। इसके साथ ही, मैंने प्रबंधन को घायल मजदूरों को बेहतर इलाज हेतु यदि आवश्यक हो तो बेहतर अस्पताल में रेफर करने का भी निर्देश दिया है।

मौके पर जिला पार्षद सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति , कटिया मुखिया किशोर महतो पंकज गुप्ता आदि मेरे साथ मौजूद थे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से बात की।

मैंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

श्रमिकों की सुरक्षा और क्षेत्र की बेहतरी के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ।

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal