Home » News Update » ईडन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए भावपूर्ण एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन

ईडन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए भावपूर्ण एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन

पतरातू: ईडन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, भावपूर्ण एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं से भरा एक प्रेरणादायक अवसर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मनमोहक नृत्य, गीत एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद समीर अंसारी ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यार्थी विद्यालय की पहचान होते हैं। आप सभी अपने जीवन में मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ें—यही विद्यालय की सच्ची सफलता है।”

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या साहिन नाज़ ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय का द्वार आपके लिए सदैव खुला रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें

उमा सिंह, रागिनी भट्टाचार्य, श्रद्धा कुमारी, जिन्नत परवीन, पायल कुमारी, रुकमणी एंथनी,तनु कुमारी, निशा कुमारी, पारुल प्रजापति ,कुमारी आरती ,याचना श्रीवास्तव, संजय झा, शादिया सदफ़, नेहा परवीन,तहसीन सबा, शिवानी पांडेय, पल्लवी सिन्हा, रश्मि, नैना झा, अतुल सिन्हा, नसीम अख्तर, शिवा डे एवं अरबाज़ कलीम

प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरणादायक संदेश दिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री फ़ाइलें भेंट की गईं तथा स्वल्पाहार के साथ समारोह का समापन हुआ। यह विदाई समारोह छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए सदैव स्मरणीय बन गया।

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal