खोपड़िया बाबा धर्मशाला में विहिप ने मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती
अनुसूचित जाति-जनजाति समाज ने सनातन धर्म व देश की रक्षा में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : अनामिका श्रीवास्तव
भुरकुंडा (रामगढ़): 1 फरवरी विश्व हिंदू परिषद भुरकुंडा खंड की ओर से रविवार को भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया बाबा धर्मशाला में महान संत, समाज सुधारक एवं दर्शनशास्त्री संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में बजरंग दल के सह जिला संयोजक नंदकिशोर राम एवं दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं गीता पाठ के साथ किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि अनुसूचित जातियां और जनजातियां हमारे सच्चे स्वतंत्रता सेनानी हैं। उन्होंने सनातन धर्म और देश की रक्षा के लिए संघर्ष किया। कठिन परिस्थितियों और सामाजिक कष्टों को सहते हुए भी उन्होंने अपने धर्म से समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि यदि उस दौर में ये समाज धर्म परिवर्तन कर लेता, तो आज भारत की तस्वीर कुछ और होती। ऐसे समाजों का योगदान अतुलनीय है और इन्हें सम्मान मिलना चाहिए। ये सभी धर्मयोद्धा हैं।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर सुरज कुमार (विहिप अध्यक्ष चिकोर), विनय मिश्रा, पुनीत कुमार, योगेश दांगी, सनी कुशवाहा, अवितेश सिंह, शुभम गिरी, देव गुप्ता, पप्पू सिंह, ऋषि विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, अभिनव यादव, जयशंकर गुप्ता, रमन अविनाश, विवेक कुमार, बुधन गोस्वामी, शिवम कुमार, क्रांति किशोर, राज नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
