Home » News Update » चास नगर निगम चुनाव: मेयर पद के उम्मीदवार जमील अख्तर के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज

चास नगर निगम चुनाव: मेयर पद के उम्मीदवार जमील अख्तर के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज

बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के उम्मीदवार जमील अख्तर के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी (बबनी) ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे भारी मतों से मतदान कर जमील अख्तर को विजय दिलाएं।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी सबसे उपयुक्त विकल्प है।
कार्यक्रम में बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महथा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर चुनावी रणनीति को मजबूत करने और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता का भरोसा और समर्थन ही जीत की कुंजी है, और चास की जनता विकास के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ खड़ी है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal