कथारा: कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार की संध्या होली मिलन सह संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया समारोह में दर्जनों गणमान्य सहित सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस उपस्थित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा संकीर्तन का लुफ्त उठाया।
चार नंबर मंदिर समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह,कोशाध्यक्ष सी एस प्रसाद,वेदव्यास चौबे,राजेश शर्मा,विजय यादव,एम एन सिंह,रंजय कुमार सिंह, तपेश्वर चौहान,रंजीत सिंह,रवि सिंह,एन के त्रिपाठी,मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय,अश्वनी पांडे उर्फ सोनू कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति,सहायक अवर निरीक्षक के एन पाठक सहीत देवाशीष आश,संतोष सिन्हा,पवन सिंह,राजेश पाण्डेय,आदि उपस्थित थे इस अवसर पर बेरमो से आए कौशल अलबेला के द्वारा संकीर्तन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक होली एवं फगुवा गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।समारोह में सैकड़ों की संख्या में कथारा वासी उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
