Home » News Update » तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास कांड का खुलासा, दो और अपराधी गिरफ्तार

तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास कांड का खुलासा, दो और अपराधी गिरफ्तार

बोकारो: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट के प्रयास के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की कोशिश की थी। इस मामले में सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 02/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 मार्च 2026 को मामले में संलिप्त दो अपराधियों शुभम कुमार और पंकज कुमार को क्रमशः सूरत (गुजरात) और बेंगलुरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कांड में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार (22 वर्ष) और पंकज कुमार (26 वर्ष) शामिल हैं, जो बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल दो अन्य आरोपी प्रिंस कुमार और समशाद को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal