तेनुघाट: आज दिनांक 9/03/26 को इब्तिदा झारखंड के सदस्य रूपायनी बोकारो द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पेटरवार में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रही डिजिटल हिंसा के विरुद्ध जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन रूपायनी संस्था के कार्यक्रम प्रभारी अमृताजली द्वारा किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रकार एवं उनकी पहचान कैसे की जा सकती है, इसपर चर्चा की गयी। इसके साथ-साथ उन्हे इसका बचाव करने हेतु हेल्प लाइन नंबर भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भी बलिकाओ को सूझ बुझ के साथ तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी । कार्यक्रम में आशा नारायण ने भी सभी छात्राओं को सूझ बूझ से सोशल मीडिया का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन रूपायनी संस्था के सचिव सी ए कुमार द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करके किया गया।

