Home » News Update » भुरकुंडा में गरीब समाज सेवा कार्यालय का उद्घाटन, हर माह होगी बैठक

भुरकुंडा में गरीब समाज सेवा कार्यालय का उद्घाटन, हर माह होगी बैठक

भुरकुंडा। मतकमा चौक के पास गरीब समाज सेवा संघ के कार्यालय का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार राम के द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर संघ के सचिव पप्पू सिंह भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि गरीब समाज सेवा संघ को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक कार्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। काफी प्रयास के बाद अध्यक्ष मनोज कुमार राम के सहयोग से कार्यालय की व्यवस्था हो सकी, जिसके लिए संघ की ओर से उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया गया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलने के बाद हर माह की प्रथम तारीख को बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। साथ ही कोई भी व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की जानकारी सीधे कार्यालय में आकर दे सकता है, ताकि संघ के सदस्य मिलकर उनकी मदद कर सकें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनकर कुमार सिंह, विनोद साव, सुभाष करमाली, नान्हू महतो, रेणुका दास, सुधा तिवारी, निरंजनी देवी, श्रावणी विश्वास, पिंकी सागर, सबिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal