बेरमो: बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई बोकारो थर्मल थाना कांड संख्या 07/2026, दिनांक 25 फरवरी 2026 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. फुरकान अंसारी (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता उसमान अंसारी, निवासी असनापानी, थाना गोमिया (कथारा ओपी), जिला बोकारो तथा सुमित राम (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता ननका राम, निवासी कथारा चौक बाजारटांड, थाना बोकारो थर्मल, जिला बोकारो शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई दोनों अभियुक्त ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया, नशादेही के अनुसार (एल जी टीवी )और मोटरसाइकल बरामद की गईं,न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
