Home » News Update » उलगड्डा से वापस जरीडीह जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में मारी टक्कर

उलगड्डा से वापस जरीडीह जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में मारी टक्कर

तेनुघाट: तेनुघाट ओपी क्षेत्र के उलगड्डा पंचायत के पास उलगड्डा से वापस जरीडीह जा रही एक मोटरसाइकिल jh 09 बी एम 6013 अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग चंदन कुमार सिंह, बादल कुमार सिंह और गणेश कुमार सिंह जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पूरे दल बल के साथ पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी को तेनुघाट अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान जरीडीह थाना अंतर्गत टेंगेकुदर निवासी चंदन कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं बादल कुमार सिंह एवं गणेश कुमार सिंह घायल हुए जिनका इलाज चल रहा है। इस बारे में तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और अंत परीक्षण के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

वही तेनुघाट दो नंबर के पास एक टेंपो jh 09 k 5089 अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गिर गई जिसमें टेंपो में सवार रानी कुमारी एवं सुरेन्द्र महथा भी जख्मी हो गए। इस बारे मे तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है और खतरे की कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal