बेरमो: सीसीएल कथारा एरिया अंतर्गत स्वांग-गोविंदपुर परियोजना के फेज दो खुली खदान में आउटसोर्सिंग का कार्य करनेवाली बीकेटी कंपनी में विस्थापितों को नियोजन पर रखने की मांग को लेकर विस्थापितों ने प्रदर्शन कर कंपनी का कार्य बंद करवा दिया। विस्थापित नेता सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में रिजवान अहमद, ताहिर अंसारी, आबिद, एजाज, डब्बू, शाहजहां, समीर, नवाब, पप्पी, इम्तियाज, एनुल, याकूब, कलीम, शमीम, सुंदर ठाकुर, नकुल महतो, सैफी आदि शामिल थे। स्थानीय थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक पिंकू कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कंपनी के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया। तय किया गया कि कंपनी एक सप्ताह के अंदर मांगों को लेकर वार्ता करेगी, अन्यथा आगे जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
