Home » News Update » गरगा डैम में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गुरुवार को मिला शव

गरगा डैम में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, गुरुवार को मिला शव

उपायुक्त अजय नाथ झा ने जताया गहरा दुख

बोकारो: गरगा डैम में बुधवार को नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गोलू की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया।

घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की है। उपायुक्त ने शव को खोज निकालने के लिए चलाए गए अभियान में जुटे डीडीएमओ शक्ति कुमार, एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों के प्रयासों की सराहना की।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal