Home » News Update » प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी का मुद्दा विधानसभा में उठा, विद्यार्थियों की परेशानी पर विधायक मंजु कुमारी ने जताई चिंता

प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी का मुद्दा विधानसभा में उठा, विद्यार्थियों की परेशानी पर विधायक मंजु कुमारी ने जताई चिंता

जमुआ (गिरिडीह): जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक  मंजु कुमारी ने विधानसभा में जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र समय पर निर्गत नहीं होने का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जमुआ विधानसभा सहित गिरिडीह जिले और झारखंड के कई प्रखंडों में प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक मंजु कुमारी ने विशेष रूप से विद्यार्थियों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रमाण पत्र निर्गत होने में हो रही देरी के कारण छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिलने से कई विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आवेदन करने से वंचित हो जा रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या पर अविलंब संज्ञान लिया जाए और जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों सहित आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार को जल्द से जल्द ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal