पिपरा पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
पिपरा/पलामू। पिपरा थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में प्रदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी बिमल कुमार ने थाना परिसर में उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पिपरा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी नए थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। इस मौके पर थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आम जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर एसआई कुलेश्वर महतो, मनोज राणा, नीरज कुमार, ललन कुमार, जितेंद्र उरांव, मुंशी रविकांत राय, गौतम राज एवं अंशु मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
