Home » News Update » कोनार में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला विशेष सफाई एवं जनजागरूकता अभियान कोनार।

कोनार में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला विशेष सफाई एवं जनजागरूकता अभियान कोनार। 

बेरमो /दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कोनार बांध में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 16 मई से 30 मई 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित इस अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोनार दुर्गा मंडप एवं शिव मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सामूहिक सफाई अभियान चलाया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित विशेष जागरूकता बोर्ड एवं संदेश भी प्रदर्शित किए गए, जिनमें “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता”, “स्वच्छता ही सेवा” एवं “Clean India, Green India” जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ परिसर बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal