परवेज़ आलम क़ी रिपोर्ट
पलामू — जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे बीते गुरुवार क़ो पूर्व थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी एंव नए थाना प्रभारी नीरज कुमार के लिए विदाई सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थानीय जनप्रतिनिधि एंव समाजसेवी ने भारी संख्या मे विदाई सह स्वागत कार्यक्रम मे उपस्थित रहे,
कार्यक्रम मे कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एंव समाजसेवी ने पूर्व थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के कार्यकाल सराहना करते हुए उन्हें उज्वल भविष्य क़ी कामना किया वही नए थाना प्रभारी नीरज कुमार क़ो स्वागत किया
गौरतलव है कि 15 मई 2026 क़ो पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले के 14 थाना प्रभारियों क़ो तबादला कर दिया था, उसी मे नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी का भी तबादला हुआ था जिसे आज गुरुवार क़ो विदाई कार्यक्रम कर उन्हें विदा किया गया, पूर्व थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी का नौडीहा बाजार मे करीब 3 वर्ष हो गया था, क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि एंव समाजसेवी तथा आम जनता ने अमित कुमार द्विवेदी का कार्यकाल क़ो खूब सराह रहे है, इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, नावाटांडृ पंचायत के मुखिया पति आलोक यादव, समाजसेवी मुख़्तार अंसारी, तरिडीह पंचायत के मुखिया गौतम सिंह, कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के प्रखंड नीतीश कुमार, विशुनपुर पंचायत के मुखिया जीतेन्द्र भारती, के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे
