बेरमो/बोकारो थर्मल:* विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति ने डीवीसी प्रबंधन पर विस्थापितों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है. समिति का कहना है कि गैर-विस्थापितों को बड़े पैमाने पर नियोजन दिया जा रहा है, जबकि विस्थापित परिवार अब भी स्थायी रोजगार से वंचित हैं. भूधारणा के निर्धारित मापदंड भी अब तक लागू नहीं किए गए हैं. 
समिति ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 1 जून 2026 को प्लांट गेट के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. इसके बाद 20 जून 2026 की सुबह 5 बजे से डीवीसी के मुख्य द्वार को अनिश्चितकालीन जाम किया जाएगा. समिति ने कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी डीवीसी प्रबंधन की होगी.
*प्रमुख मांगें:*
1. विस्थापित परिवारों की पैकेज सूची तैयार करना
2. 85 विस्थापित परिवारों को स्थायी रोजगार देना
3. भूधारणा के मापदंड लागू कर रोजगार व ठेका कार्य देना
4. नया बस्ती पुनर्वास गांव के परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देना
5. विस्थापित गांवों में पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना
6. जमीन आधारित लंबित कागजी प्रक्रिया पूरी करना
समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी और सचिव वाजिद हुसैन ने बताया कि कई दौर की वार्ता के बावजूद प्रबंधन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला है. इसलिए अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है l
बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,
