Home » Uncategorized » राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा वासरी शाखा का पुनर्गठन

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा वासरी शाखा का पुनर्गठन 

चुनाव पर्यवेक्षक कुमार महेश सिंह की देखरेख में हुई बैठक रंजय कुमार सिंह बने शाखा सचिव

कथारा।राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) कथारा वासरी शाखा की एक अहम बैठक कथारा वासरी के जलपानगृह में आयोजित की गई। बैठक चुनाव पर्यवेक्षक कुमार महेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व शाखा समिति को भंग कर नई समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके बाद आरसीएमयू सदस्यों के बीच लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

चुनाव में सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष कमलकांत सिंह सचिव रंजय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष पिंटू राय को चुना गया।नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष कमलकांत सिंह ने कहा कि नई टीम मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। वेतन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और आवास समेत सभी लंबित मुद्दों पर प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट रहने की अपील की।

चुनाव पर्यवेक्षक कुमार महेश सिंह ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि आरसीएमयू हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। नई कमेटी से भी यही उम्मीद है कि वह कथारा वासरी के श्रमिकों की आवाज मजबूती से उठाएगी।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस,क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अंजनी कुमार त्रिपाठी,क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, जितेंद्र पासवान,उपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह,सुरेश ठाकुर, संजय सिंह,रंजीत कुमार सिंह, संतोष सिन्हा,अजय दिगार, विजय कुमार नायक,जगजीवन राम,सुरेश ठाकुर,बालेश्वर यादव,भीम रजवार,नागेश्वर यादव,राम बहादुर,पवन सिंह, राम लखन यादव,जगदीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में आरसीएमयू के सदस्य,वासरी के कामगार और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने नई कार्यकारिणी को सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal