बेरमो /असनापानी कथारा के समीप अवस्थित जीएम बंगला में यज्ञ समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार ने की। यहां मंदिर निर्माण कार्य होने की वजह से 19 से 23 जून तक आयोजित होने वाले महारूद्र व शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के तैयारी के मद्देनज़र विमर्श करने का कार्य हुआ। इस दौरान महायज्ञ को लेकर प्रचार – प्रसार, अर्थ संग्रह, आचार्य व पंडितो का ठहराव सहित विभिन्न मामले को लेकर विस्तृत रणनीति बनी। वही सर्व सम्मति से तय हुआ कि महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सीसीएल के उच्च पदाधिकारियो सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्यों को सौपने का कार्य आगामी कुछ दिनों में पूर्ण कर लिया जाए। यहां यज्ञ समिति के अजय कुमार सिंह ने अर्थ संग्रह के लिए एक टीम बनाने की सलाह दी। वही एक अभियान चलाकर महायज्ञ कार्य को संपन्न कराने की सहमति बनी। इस अवसर पर पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार, एसओसी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, विजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, कृष्ण मोहन, सुजीत कुमार, राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, पवन कुमार सिंह, कमलकांत सिंह,सुनीता सिंह, गोविंद यादव, रविंद्र पटवा, देवनारायण यादव, देवाशीष आश, सहित दर्जनों महायज्ञ समिति के लोग उपस्थित थे।

