बेरमो: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निक्षय योजना के तहत डीवीसी सीएसआर कोनार डैम द्वारा विष्णुगढ़ चिकित्सालय में यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया.
उपायुक्त हजारीबाग के आदेश पर डीवीसी कोनार परियोजना को 60 पोषण किट उपलब्ध कराने का निर्देश मिला था. परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के निर्देश पर 60 पोषण किट विष्णुगढ़ चिकित्सालय को उपलब्ध कराए गए.
किट में ये सामग्री शामिल:
प्रत्येक पोषण किट में चना, मसूर दाल, अरहर दाल, गुड़, सरसों तेल, सोया तेल और सोयाबीन दिया गया. टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार जरूरी होता है, इसलिए यह किट उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होगी.
विष्णुगढ़ चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार के मार्गदर्शन में मरीजों के बीच किट का वितरण किया गया. इस मौके पर डीवीसी की ओर से डॉक्टर बीएन मंडल और सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार उपस्थित थे.
डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हमेशा से टीबी मरीजों को विभिन्न माध्यमों से सुविधाएं उपलब्ध कराता है और आगे भी कराता रहेगा. डीवीसी के इस सहयोग से मरीजों को काफी राहत मिलेगी.
