तेनुघाट: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बेरमो के (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने की।
गोष्ठी के दौरान एसडीपीओ ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा न्यायालय से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों एवं आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में विगत माह एवं पिछले वर्ष के दौरान निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में घटित कई आपराधिक मामलों का सफल निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष मामलों का भी जल्द निष्पादन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा सभी लंबित कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया।
गोष्ठी में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
