बेरमो: माननीय अध्यक्ष डीवीसी गुरदीप सिंह के मार्गदर्शन और परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मुख्य कार्यालय के गार्डन में फलदार और काष्ठीय पौधे लगाए गए. परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने अपने संदेश में कहा, “धरती की यही पुकार, पेड़ लगाओ बार-बार.” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया.
कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक विशाल यादव, डॉक्टर बीएन मंडल, चंदन कुमार, गौतम कुमार, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, रणजीत झा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, विस्थापित नेता दिनेश्वर मंडल, चेतलाल, रणजीत साव आदि उपस्थित थे.
सभी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया.
राजेश सागर की रिपोर्ट,
