Home » News Update » सलूजा गोल्ड कंपनी के संरक्षण में रांची टाइगर्स ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, सलूजा गोल्ड के सीएमडी ने प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी।

सलूजा गोल्ड कंपनी के संरक्षण में रांची टाइगर्स ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, सलूजा गोल्ड के सीएमडी ने प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी।

गिरिडीह: झारखंड की उभरती क्रिकेट टीम रांची टाइगर्स की सफलता से पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। सलूजा गोल्ड कंपनी के प्रयास से झारखंड मैं क्रिकेटखेल प्रतिभाओं को नई पहचान देखने को मिल रही है है। , इस अवसर पर सलूजा स्टील लिमिटेड के सीएमडी डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा एवं तरनजीत सिंह सलूजा ने टीम की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि रांची टाइगर्स केवल एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की प्रतिभा, संघर्ष और सपनों का प्रतिनिधित्व करती है उन्होंने कहा कि गिरिडीह अब केवल उद्योग जगत में ही नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरानबताया कि रांची टाइगर्स के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है सलूजा परिवार ने कहा कि टीम का उद्देश्य केवल टूर्नामेंट जीतना नहीं, बल्कि झारखंड के गांव-गांव से क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। टीम में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी क्षेत्र या शहर विशेष की मोहताज नहीं होती उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार सरगुजा स्टील और सलूजा समूह उद्योग जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं, उसी प्रकार रांची टाइगर्स खेल जगत में झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर के पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि खेल प्रेमियों और समर्थकों द्वारा रांची टाइगर्स की सफलता पर बधाई देते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा सलूजा गोल्ड कंपनी द्वारा खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर रहे हैं इस मौके पर टीम के कोच डिप्टी कोच कैप्टन वाइस कैप्टन सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal