Home » News Update » गिरिडीह से आरंभ हुई झारखंड टी-20 लीग ट्रॉफी यात्रा, सलूजा गोल्ड की रांची टाइटंस टीम यात्रा में हुई शामिल, खेल प्रेमियों में दिखा खासा उत्साह

गिरिडीह से आरंभ हुई झारखंड टी-20 लीग ट्रॉफी यात्रा, सलूजा गोल्ड की रांची टाइटंस टीम यात्रा में हुई शामिल, खेल प्रेमियों में दिखा खासा उत्साह

गिरिडीह: झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी यात्रा का रविवार को गिरिडीह से भव्य आगाज हुआ। सलूजा गोल्ड की रांची टाइटंस टीम और ट्रॉफी को सलूजा गोल्ड के कॉर्पोरेट कार्यालय से विधिवत रवाना किया गया। ट्रॉफी यात्रा के दौरान शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और खेल प्रेमियों ने जगह-जगह ट्रॉफी का स्वागत किया।

झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही इस पेशेवर टी-20 लीग का उद्घाटन 10 जून से रांची के क्रिकेट स्टेडियम में होगा। रांची टाइटंस टीम को सलूजा गोल्ड द्वारा खरीदा गया है। ट्रॉफी पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए पुनः रांची पहुंचेगी, जहां लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

गिरिडीह में ट्रॉफी ने शहर के कई प्रमुख मार्गों और स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जगह-जगह क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही।

इस अवसर पर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, डिप्टी महापौर सुमित कुमार, सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि यह झारखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि गिरिडीह से शुरू हुई यह ट्रॉफी यात्रा पूरे राज्य का भ्रमण करने के बाद खिताब जीतने पर एक बार फिर गिरिडीह पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस लीग से राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा और झारखंड क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग की शुरुआत राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह का भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग है और सलूजा गोल्ड की रांची टाइटंस टीम लीग में हिस्सा ले रही है, जिससे जिले के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगी। साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal