Home » News Update » मुखिया ममता देवी ने दी विकास योजनाओं की सौगात, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

मुखिया ममता देवी ने दी विकास योजनाओं की सौगात, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

हुसैनाबाद (पलामू): हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी खुर्द पंचायत में विकास कार्यों को नई गति देते हुए दो महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया गया। पंचायत की मुखिया ममता देवी ने ग्राम बलीबीघा में कृषि उपयोगी चहका निर्माण कार्य तथा ग्राम पूर्णाडीह में पीसीसी सड़क निर्माण योजना का विधिवत शुभारंभ किया।

पूर्णाडीह वार्ड संख्या-3 में बनने वाली पीसीसी सड़क धर्मेंद्र चौधरी के घर से हीरालाल चौधरी के घर तक निर्मित की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण से विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या दूर होगी तथा लोगों को वर्षभर बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

वहीं बलीबीघा वार्ड संख्या-10 में बनने वाला चहका किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इससे कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने इसे कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बलीबीघा चहका निर्माण कार्य की लाभुक समिति के अध्यक्ष बच्चन मेहता एवं सचिव सुदामा मेहता हैं। वहीं पूर्णाडीह पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की लाभुक समिति की अध्यक्ष मीरा देवी तथा सचिव राजू कुमार चौधरी हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड सदस्य धर्मशीला देवी, प्रभु मेहता, प्रदीप कुमार, रामसुंदर मेहता, अशोक प्रसाद मेहता, समाजसेवी उपेन्द्र मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पंचायत में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

इस अवसर पर मुखिया ममता देवी ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क, सिंचाई, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पंचायत लगातार प्रयासरत है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास योजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहेगा और देवरी खुर्द पंचायत सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal