Home » News Update » दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा , युवक ने ट्रांसफार्मर में जड़ा ताला, आक्रोशित ग्रामीणों ने ताला तोड़कर खुद से बहाल की बिजली

दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा , युवक ने ट्रांसफार्मर में जड़ा ताला, आक्रोशित ग्रामीणों ने ताला तोड़कर खुद से बहाल की बिजली

बेरमो: बोकारो थर्मल कोनार नदी छठ घाट स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में एक व्यक्ति द्वारा जबरन ताला बंद कर पूरे गांव की बत्ती गुल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.इस मनमानी और भीषण गर्मी से परेशान होकर मंगलवार को गैरमजरुआ गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने एकजुट होकर ट्रांसफार्मर में लगा ताला तोड़ दिया और क्षेत्र की बिजली सप्लाई दोबारा चालू कराई.

​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोनार नदी लोहा पुल के समीप बिजली का एक तार टूटकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से पंचमंदिर के समीप रहने वाले उदय यादव की एक भैंस की मौत हो गई.इस हादसे से नाराज होकर उदय यादव ने कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय मंगलवार को अपनी दबंगई दिखाते हुए गैरमजरुआ गांव को जाने वाली बिजली सप्लाई को ही बंद कर दिया और ट्रांसफार्मर के बॉक्स में अपना ताला जड़ दिया.

​भीषण गर्मी में बेहाल हुए ग्रामीण, तब खुली पोल-इस भीषण गर्मी में अचानक बिजली गुल होने से जब पूरा गांव परेशान होने लगा और ग्रामीण परेशान हो गए, तब उन्होंने मामले की सुध ली.जांच करने पर पता चला कि यह पूरी परेशानी उदय यादव की इस कारगुजारी की वजह से खड़ी हुई है.इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गांव के समाज सेवी नरेश प्रजापति, शीबू प्रजापति, बद्री प्रसाद प्रजापति सहित भारी संख्या में आक्रोशित महिलाएं और पुरुष छठ घाट पहुंचे.

​थाना जाने के बजाय ग्रामीणों को दी सजा-ग्रामीणों ने उदय यादव द्वारा लगाए गए ताले को तोड़कर तुरंत फेका और गांव की बिजली सप्लाई चालू की,सुरक्षा के लिहाज से ट्रांसफार्मर में अपना ताला लगा दिया.ग्रामीणों का कहना था कि भैंस की मौत एक दर्दनाक दुर्घटना थी, इसके लिए उदय यादव को थाने में लिखित शिकायत देकर नियमानुसार कार्रवाई या मुआवजे की मांग करनी चाहिए थी.पूरे गांव की बिजली काटकर सैकड़ों लोगों को इस उमस भरी गर्मी में प्रताड़ित करना कही से सही नहीं है और गैर-कानूनी भी है.ग्रामीणों की इस त्वरित एकजुटता से एक बड़ा विवाद टल गया और गांव को अंधेरे से राहत मिली l वही डीवीसी की ओर से कहा गया की जिस तार मे सटने से भैंस की मौत हुई वह तार डीवीसी की है ही नहीं तो हम लोग इस पर कुछ बोल नहीं सकते l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal