Home » News Update » गोविंदपुर डी पंचायत में झारखंड सरकार ने लगवाई हाई मास्ट लाइट, शीतला मंदिर के पास जगमगाई सड़क; मुखिया बोलीं- 10 और जगह लगेंगी लाइटें

गोविंदपुर डी पंचायत में झारखंड सरकार ने लगवाई हाई मास्ट लाइट, शीतला मंदिर के पास जगमगाई सड़क; मुखिया बोलीं- 10 और जगह लगेंगी लाइटें

बेरमो:  प्रखंड के गोविंदपुर डी पंचायत स्थित शीतला मंदिर के समीप झारखंड सरकार (जरेडा) द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाई गई है. लाइट लगने के बाद पूरा गली-मोहल्ला रोशनी से जगमगा उठा है, जिससे मंदिर पूजा-अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है.

उक्त हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने किया. जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि यह कार्य उनके अनुशंसा के आधार पर जनहित में कराया गया है.

अंधेरे से मिली राहत

मुखिया चन्दना मिश्रा ने कहा कि इस मोहल्ले में काफी अंधेरा रहता था, जिससे राहगीरों को परेशानी होती थी. शीतला मंदिर के समीप हाई मास्ट लाइट लगने के बाद स्थानीय रहिवासियों ने राहत की सांस ली है. रात के समय अंधेरे के कारण भय का माहौल उत्पन्न हो गया था, जिससे रहिवासियों को काफी परेशानी होती थी. हाई मास्ट लाइट लगने से अब यहां रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और सुरक्षा का माहौल भी होगा.

10 और जगहों पर लगेगी लाइट

मुखिया चन्दना मिश्रा ने बताया कि पंचायत में 10 अन्य स्थानों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाने की अनुशंसा की गई है. उम्मीद है बाकी जगहों पर भी जल्द ही लाइट लगा दी जाएगी l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal