Home » News Update » फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, हत्या के प्रयास व मारपीट कांड में तीन गिरफ्तार

फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, हत्या के प्रयास व मारपीट कांड में तीन गिरफ्तार

औरंगाबाद: जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में दर्ज कांडों के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि टण्डवा थाना कांड संख्या-29/26 दिनांक 12-03-26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 117(2), 126(2), 109(1), 303(2), 352, 3(5) एवं 74 के तहत नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विलास नगर गांव निवासी अनुरुध चन्द्रवंशी, पिता नन्दकेश्वर चन्द्रवंशी तथा लवकुश चन्द्रवंशी, पिता अनुरुध चन्द्रवंशी शामिल हैं। वहीं टण्डवा थाना कांड संख्या-93/26 दिनांक 10-06-26 में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निमाजोध गांव निवासी उनकाश कुमार, पिता विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में BNS की धारा 115(2), 117(2), 126(2), 109(1), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal