हुसैनाबाद: जपला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट परिसर में शुक्रवार को स्थानांतरित आरपीएफ पदाधिकारियों एवं जवानों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने की।
समारोह में स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा, उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा, जेपी यादव तथा जेपी प्रसाद सहित अन्य जवानों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की संरक्षा तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
अपने संबोधन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन जपला में सहकर्मियों, रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों से मिला सहयोग एवं स्नेह जीवन भर स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा भावना के साथ कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में एएसआई रेयाज खान, समाजसेवी केदार सिंह, रेल मित्र राजेश्वर सिंह, रविकांत सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मिश्रा जी, सुनील गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, बच्चा सिंह सहित आरपीएफ के जवान, रेलकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों एवं जवानों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
